
सिरोही, 17 दिसम्बर। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि 18 दिसम्बर को सिरोही के जावाल व पाडीव, पिंडवाडा के अजारी व कोजरा, देलदर के आबूपर्वत, रेवदर के मंडार व मगरीवाडा में शिविरों का आयोजन होगा। शिविर में आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर लाभान्वित किया जाएगा साथ ही उनकी विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।




