
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि 19 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे पनिहारी गार्डन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल को नोडल अधिकारी तथा सहायक निदेशक महिला अधिकारिता अंकिता राजपुरोहित को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है साथ ही विभिन्न अधिकारियों को भी दायित्वों का आवंटन किया गया है।




