AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की 30वीं बैठक आयोजित

सिरोही, 17 दिसम्बर। जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की 30वीं मासिक बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जिसमे पूर्व बैठक कार्यवाही विवरण एवं पालना रिपोर्ट से अधीक्षण अभियंता, जन स्वा. अभि. विभाग, वृत सिरोही द्वारा अवगत करवाया गया जिले में कुल 470 ग्रामो मे से 330 ग्राम अन्य वृहद परियोजना 100 वृहद परियोजना 36 ग्राम नॉन फिजिबल एवं 4 ग्राम अन्य योजना से लाभान्वित है, वर्तमान मे जिले कुल 187110 जल संबंध है, जिनमे से वर्तमान मे 108845 जल संबंध जारी किये जा चुके है। जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यो की प्रगति बढाने शेष रहे जल संबधो को समयबद्व तरीके से पूर्ण करने एवं फिल्ड अभियंताओ को अपने- अपने कार्य क्षैत्र मे गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पाईप लाईन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त सडको को तुरन्त प्रभाव से दुरूस्त करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग मय विभागीय अभियंतागण, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!