
सिरोही, 15 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर राजकीय महाविद्यालिय सिरोही के विज्ञान भवन स्थित सभागार में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शन का आयोजन होगा।
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ 16 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे होगा। उन्होंने बताया कि यह विकास प्रदर्शनी 18 दिसम्बर तक कार्यालय समय में संचालित रहेगी। उन्होंने बताया कि बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान की संकल्पना के साथ राज्य सरकार की उपलब्धियां का प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही 16 दिसम्बर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत 14 दिसम्बर को प्रारम्भ किए गए स्वच्छता कार्यक्रम की निरन्तरता में राजकीय कार्यालयों में 1 घंटे का साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने सभी से इन कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।




