AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज,जनप्रतिनिधियों ने बढाया खिलाडियों का हौसला

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

सिरोही,13 दिसंबर। भारत सरकार के खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार फिट युवा फाॅर विकसित भारत के तहत सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा।

शनिवार को सिरोही शिवगंज विधानसभा के लिए कैलाशनगर,रेवदर विधानसभा के लिए राउमावि रेवदर तथा आबू पिंडवाडा विधानसभा के लिए अजारी में विधानसभावार सांसद खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान सांसद लुम्बाराम चैधरी ने सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि खेल भावना, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की कुंजी है उन्होंने सभी खिलाडियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनांए दी साथ ही आगे बढने व उत्तरोत्तर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।

पिंडवाडा- आबू विधायक समाराम गरासिया ने खिलाडियों को खेल की भावना से खेलने तथा सर्वागीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की सीख दी। पूर्व विधायक जगसीराम कोली, डाॅ रक्षा भंडारी, गणपतसिंह राठौड सहित अतिथियों व जन प्रतिनिधियों ने भी खिलाडियों का हौसला बढते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान प्रधान राधिका देवासी, किरण पुरोहित, नरपतसिंह,धन्नाराम मीणा, नेमाराम चैधरी, जितू भाई देवासी, हेमलता पुरोहित, वाघेन्द्र देवासी, संबंधित उपखंड अधिकारी वं जन प्रतिनिधि एवं कार्मिक उपस्थित रहें।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!