
सिरोही, 13 दिसम्बर। एम्स जोधपुर एमं टीएडी के अधीन संचालित दानवाव में जनजातीय स्वास्थ्य एवं अनुसंधान केंद्र टेली मेडिसिन सेंटर के प्रमुख अन्वेशक डॉ कुलदीप सिंह विभागाध्यक्ष (बाल रोग, फैमिली मेडिसिन) (पूर्व डीन एकेडमिक), एम्स जोधपुर, डॉ प्रदीप द्विवेदी एडिशनल प्रोफेसर (फार्माकोलॉजी), डॉ राखी द्विवेदी (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) एम्स जोधपुर के निर्देशन में शनिवार को आबूरोड तहसील के सियावा गाँव में डॉ. करन सोडानी (चिकित्सा अधिकारी), डॉ.मनोजसिंह (फैमिली मेडिसिन) ने ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा स्वास्थ्य जांच शिविर में 26 मरीजों के ब्लड प्रेशर, शूगर, हृदय रोग, श्वास रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, कमर घुटना दर्द आदि मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सीय दल ने लोगों को मौसमी बीमारियां एवं आयरन युक्त आहार, स्वच्छता तथा दैनिक दांतो की साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई तथा चिन्हित गंभीर मरीजों को एसटीएचआर सेंटर पर सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों से टेलीमेडिसिन-परामर्श व उपचार लेने के लिए रेफर किया गया। एसटीएचआर टीम से भरत मीणा, श्रीमल राजू, महेंद्र भाटी, गमाराम, महावीर चारण तथा अमिया चौहान, आशा कार्यकता मंजू मौजूद रहे।




