
सिरोही, 12 दिसम्बर। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उददेश्य से राज्य भर में 25 दिसम्बर तक सड़क सुरक्षा अभियान का संचालन किया जाएगा। जिसके तहत जिले में प्रतिदिन सड़क सुरक्षा से संबंधित गतिविधियां की जानी है। 13 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। वाहन रैली अहिंसा सर्किल से शुरू की जाकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर अहिंसा सर्किल पर समाप्त होगी। यह जानकारी जिला परिवहन अधिकारी ने दी।




