
सिरोही, 12 दिसम्बर। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के उद्धेश्य से राज्य भर में 25 दिसम्बर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया गया है। जिसमें कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी, सिरोही के परिवहन निरीक्षक एवं कार्मिकों द्वारा जिले के महाविद्यालयों/विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में बैनर/पोस्टर चस्पा किये गये तथा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में जानकारी दी गयी, साथ ही टेक्सी यूनियन एवं ऑटो यूनियन के अध्यक्ष, सदस्यों एवं चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए समझाईस की तथा विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के संबंध में पोस्टर एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस दौरान विनीत चौहान, परिवहन निरीक्षक, नीरव मीणा वरिष्ठ सहायक एवं कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहें।




