AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही में दो बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 3.1 करोड़ का डोडा पोस्त और कार से 10 कार्टन शराब जब्त; बड़ी सफलता

सिरोही में पिंडवाड़ा पुलिस ने अभियान के दौरान दो बड़ी कार्रवाई की। स्कॉर्पियो से 3.1 करोड़ का डोडा पोस्त बरामद हुआ, जबकि नेक्सन कार से 10 कार्टन राजस्थान निर्मित शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में जांच जारी है।

सिरोही जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिंडवाड़ा पुलिस ने बुधवार को दो बड़ी कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में पुलिस ने स्कॉर्पियो कार से करीब 3.1 करोड़ रुपये मूल्य का डोडा पोस्त बरामद किया। हालांकि, इस मामले में तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। वहीं दूसरी कार्रवाई में एक गुजरात पासिंग टाटा नेक्सन कार से राजस्थान निर्मित शराब के 10 कार्टन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पहली बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 3.1 करोड़ का डोडा पोस्त बरामद

पहली कार्रवाई पिंडवाड़ा थानाधिकारी महेंद्र कुमार सिरवी के नेतृत्व में की गई। टीम ने हाईवे पर जनापुर चौराहा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान यूपी नंबर की एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देखते ही चालक तेज गति से वाहन लेकर आगे भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, जिसके बाद आरोपी स्कॉर्पियो को छोड़कर घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में ओझल हो गए।

तलाशी में वाहन से 3.1 करोड़ रुपये मूल्य का डोडा पोस्त बरामद किया गया। साथ ही स्कॉर्पियो कार को भी जब्त किया गया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में पिंडवाड़ा थाना के हेड कांस्टेबल मांगीलाल, कांस्टेबल जीवाराम, अभयसिंह, लोकेश कुमार, जितेंद्रसिंह और एएनटीएफ चौकी जालोर के कांस्टेबल मांगीलाल शामिल रहे।

दूसरी कार्रवाई: नेक्सन कार से शराब के 10 कार्टन जब्त, दो गिरफ्तार

इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में भी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। सिरोही की ओर से आ रही गुजरात पासिंग टाटा नेक्सन कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 6 कार्टन देशी मदिरा, 1 कार्टन रॉयल स्टैग डिलक्स व्हिस्की तथा 3 कार्टन टूबोर्ग बीयर बरामद हुई। कुल मिलाकर 10 कार्टनों में राजस्थान निर्मित शराब मिली। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विजेंद्रसिंह पुत्र अमरसिंह राजपूत, निवासी गिरादरा, थाना पाली सदर, जिला पाली, रविंद्रसिंह पुत्र चंदनसिंह राजपूत, निवासी विरोली, थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों मामलों में तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!