AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जबरदस्त हादसा, अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद खाई में गिरी कार; 2 की मौत

हादसे में घायल होने के बाद एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य घायल को रेफर करने के दौरान रास्ते में उसकी बात हो गई. दोनों मृतक गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं

सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया. कल (गुरुवार) रात एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद खाई में गिर गई. इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसा एक्सप्रेसवे पर बौंली थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है. परिजनों के आने के बाद ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा और शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे. 

अन्य वाहन के बारे में जानकारी नहीं 

कार एक्सप्रेसवे के खंभा नंबर-246 के नजदीक पहुंची थी, तभी वाहन ने कार को टक्कर मार दी. हालांकि जिस वाहन से टक्कर हुई, फिलहाल उसके बारे में पता नहीं चल पाया है. एक्सीडेंट के बाद कार एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ की लेन के बीच खाई में गिर गई

रेफर करने के दौरान घायल ने भी तोड़ा दम

दुर्घटना में कार सवार बड़ौदा निवासी 35 वर्षीय कमल गोहिल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि भावनगर निवासी 32 वर्षीय तेजस्वी सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क दुर्घटना की सूचना पर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया

बौंली सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया. लेकिन घायल ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने मृतकों के शव को सीएचसी बौंली की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है. क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में खड़ा कर दिया गया

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!