राजस्थान में भाजपा संगठन में बड़े बदलाव, विभिन्न मोर्चों के राज्यस्तर के अध्यक्षों की घोषणा की
पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही हमीद खां मेवाती को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत युवा, एससी, एसटी, ओबीसी, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चों के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. भाजपा ने शंकरलाल गोरा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल को एससी मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं विधायक गोपीचंद मीणा को एसटी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

ओबीसी मोर्चा की कमान महेंद्र कुमावत को दी गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही हमीद खां मेवाती को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और विभिन्न वर्गों के बीच भाजपा की पकड़ और मजबूत होगी




