AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजेंद्र राठौड़ का तंज, बोले- टीकाराम जूली और डोटासरा जमीनी नेता, उनके क्षेत्रों में भूमि की भारी लूट हुई

बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा को जमकर घेरा. उन्होंने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में गुटबाजी के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक पद्धति से चुने हुए मुख्यमंत्री के नाम पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना पूरी तरह मर्यादाहीन है. कांग्रेस को इस तरह की मर्यादाहीन टिप्पणी करने के बजाय आगामी विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर बहस करनी चाहिए. पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में राजस्थान की आधारभूत संरचना मजबूत करने, ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने, ईआरसीपी और यमुना जल समझौते को धरातल पर उतारने जैसी शानदार उपलब्धियां हासिल की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की आम जनता पूरी तरह सरकार के साथ है

राठौड़ ने डोटासरा और जूली पर लगाए आरोप

राठौड़ ने जमीनी नेता की बात पर कहा कि टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा अपने आप को जमीन से जुड़ा नेता बताते हैं, जो कि पूरी तरह सच है. कांग्रेस के शासनकाल में जूली के गृहजिले अलवर के थानागाजी में 2000 एकड़ जमीन की भारी लूट हुई थी. विधानसभा में यह प्रकरण उठने के बाद जिस कलक्टर ने जमीन का अवैध आवंटन रद्द किया, उसका कुछ ही दिन में स्थानांतरण कर दिया गया. इसी प्रकार, डोटासरा की गृह तहसील में नेक्सा ग्रीन कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी भी कांग्रेस के राज में ही हुई

बीजेपी नेता ने गुटबाजी के आरोपों पर किया पलटवार

बीजेपी नेता ने गुटबाजी के आरोपों पर भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा, “गुटबाजी की बात करने वाले कांग्रेस नेता यह भूल गए कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने-अपने गुटों के विधायकों के साथ कई दिनों तक पांच सितारा होटल में कैद रहे. बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ खड़ा है. भाजपा वह पार्टी है, जहां साधारण कार्यकर्त्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है.”

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!