AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप; जीआरपी और पुलिस सतर्क

राजस्थान में सीकर जिले के नीमकाथाना स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली, जिसमें जांच के बाद में कोई विस्फोटक नहीं मिला है. हाल ही में बम धमकियों की घटनाएं बढ़ी हैं

राजस्थान में इन दिनों बम धमकियों की बाढ़ सी आई हुई है. कभी हाई कोर्ट को उड़ाने की बात तो कभी स्कूलों रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर विस्फोट की खबरें फैल रही हैं. पुलिस और प्रशासन हर बार सतर्क होकर जांच करता है लेकिन ज्यादातर मामलों में कुछ नहीं मिलता. इंटेलिजेंस एजेंसियां इस पर नजर रख रही हैं कि कहीं ये धमकियां प्रदेश की कानून व्यवस्था को हिलाने या ध्यान भटकाकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश तो नहीं है

नीमकाथाना स्टेशन पर ताजा धमकी

सोमवार देर रात सीकर जिले के नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली. एक अनजान फोन और मैसेज से आई इस सूचना ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर ला दिया. जीआरपी आरपीएफ के जवान तुरंत हरकत में आए और सख्त तलाशी शुरू की

नीम का थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सहयोग किया. रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. एसडीएम एडीएम और एएसपी जैसे अधिकारी फौरन स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा के सख्त इंतजामों के लिए निर्देश दिए

जांच में क्या निकलात

लाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला जो राहत की बात है. लेकिन धमकी की खबर जंगल की आग की तरह फैली. लोगों में दहशत फैल गई और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की

मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो पता चला कि कॉल और मैसेज उत्तर प्रदेश के सिम से किए गए हैं. पुलिस अब आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है

पहले भी ऐसी घटनाएं

राजस्थान समेत पूरे देश में फ्लाइट्स स्कूलों और अन्य जगहों पर बम धमकियां दी जा चुकी हैं. राजधानी जयपुर में कई मेल भेजे गए. पिछले हफ्ते राजस्थान हाई कोर्ट को मिली झूठी धमकी से सुनवाई कई बार टाली गई

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!