AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कांस्टेबल ने की थी 30000 रुपये रिश्वत की डील, 20000 रुपये घूस लेते हुआ ट्रैप… SI फरार

जोधपुर कमिश्नरेट में पदस्थापित कांस्टेबल भविष्य कुमार को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. वहीं प्रकरण में शामिल उप निरीक्षक (SI) प्रेमनाथ एसीबी कार्रवाई की भनक लग गई जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने जोधपुर में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस थाना राजीव गांधी नगर, जोधपुर कमिश्नरेट में पदस्थापित कांस्टेबल भविष्य कुमार को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. वहीं प्रकरण में शामिल उप निरीक्षक (SI) प्रेमनाथ एसीबी कार्रवाई की भनक लग गई जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया. अब एसीबी उसकी तलाश में जुटी है. वहीं कांस्टेबल भविष्य कुमार से गहन पूछताछ की जा रही है

मकान मालिक से विवाद का मामला

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी (विशेष इकाई) जोधपुर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत के अनुसार परिवादी ग्राम चौखा में एक कब्जा-शुदा किराये के मकान में रहता है. उक्त मकान को लेकर मकान मालिक भभूताराम एवं सागर गहलोत के बीच विवाद चल रहा है. इसी विवाद के चलते सागर गहलोत द्वारा भभूताराम एवं परिवादी के पुत्र के विरुद्ध पुलिस थाना राजीव गांधी नगर में एफआईआर संख्या दर्ज करवाई गई

30000 रुपये रिश्वत की मांग

शिकायत में आरोप है कि उप निरीक्षक प्रेमनाथ एवं कांस्टेबल भविष्य कुमार द्वारा परिवादी को पुलिस थाना बुलाकर सागर गहलोत को धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमे में परिवादी का नाम भी जोड़कर उसे फंसाने एवं गिरफ्तार करने की धमकी दी गई. साथ ही मुकदमे से नाम हटाने के एवज में 30,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा था

कांस्टेबल गिरफ्तारी के बाद SI फरार

शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की. इस दौरान कांस्टेबल भविष्य कुमार को पुलिस थाना राजीव गांधी नगर के सामने परिवादी की गाड़ी में बैठकर 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. दूसरी ओर कार्रवाई की भनक उप निरीक्षक प्रेमनाथ एसीबी कार्रवाई की भनक लगने से मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ एवं अन्य विधिक कार्रवाई जारी है. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!