AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: झुंझुनूं VDO ने प्रोबेशन पीरियड में किया करोड़ों रुपए का गबन, पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी सरकारी राशि

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: झुंझुनूं जिले में कार्यरत एक ग्राम विकास अधिकारी ने पद का दुरुपयोग कर लाखों रुपए की सरकारी राशि अपनी पत्नी एवं रिश्तेदारों के बैंक खातों में डलवा दी। जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर जिला प्रशासन ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि वीडीओ सिद्धार्थ खीचड़ पंचायत समिति झुंझुनूं की ग्राम पंचायत पातुसरी एवं नयासर में पदस्थापित रहे। इस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पत्नी एवं अन्य रिश्तेदारों के बैंक खातों में राजकीय धन का अनाधिकृत हस्तांतरण किया। जांच में यह तथ्य प्रमाणित पाया गया कि खीचड़ ने अलग-अलग खातों में कुल 46 लाख 86 हजार 889 रुपए एवं 55 लाख 92 हजार 600 रुपए की राशि बिना किसी वैधानिक अनुमति के स्थानांतरित कर दी। इसके अतिरिक्त 66 हजार 940 रुपए की नकद राशि का भी गबन किया गया। इस प्रकार कुल 1 करोड़ 3 लाख 46 हजार 429 रुपए का गबन सामने आया है।

परिवीक्षाकाल में ही गबन:

सीईओ यादव ने बताया कि यह पूरा मामला खीचड़ के परिवीक्षाकाल के दौरान का है, जिसे प्रशासन ने अत्यंत गंभीर माना है। परिवीक्षाकाल में रहते हुए इतनी बड़ी राशि का दुरुपयोग करना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह गंभीर दुराचार और वित्तीय अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!