AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नवलगढ़: श्री सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी में धंसा मजदूर, मौत

झुंझुनूं के नवलगढ़ में गोठड़ा स्थित श्री सीमेंट प्लांट परिसर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. प्लांट के आवासीय परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई

झुंझुनूं के नवलगढ़ में गोठड़ा स्थित श्री सीमेंट प्लांट परिसर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. प्लांट के आवासीय परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई. इस घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया

काम के दौरान अचानक ढही मिट्टी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री सीमेंट के आवासीय क्वार्टरों में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए गहरी खुदाई का कार्य चल रहा था. मृतक मजदूर राजेंद्र खड्ढे के भीतर काम कर रहा था, तभी ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया. राजेंद्र पूरी तरह से उस मिट्टी के नीचे दब गया. मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों और कर्मचारियों ने तुरंत उसका रेस्क्यू शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

मिट्टी से बाहर निकालने के बाद राजेंद्र को गंभीर अवस्था में तुरंत नवलगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही गोठड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. गोठड़ा पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!