AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

RTI कार्यकर्ता को सड़क पर दिनदहाड़े पीटा, अतिक्रमण मामले में पूर्व सरपंच के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई थी याचिका

डॉ. जितेंद्र सिंह सड़क किनारे खड़े होकर कुछ लोगों से बात कर रहे थे. तभी आरोपी औरर उसका परिवार मौके पर पहुंचा और उन्होंने अचानक से हमला कर दिया

झुंझुनूं जिले के सुल्ताना कस्बे में आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. जितेंद्र सिंह पर दिनदहाड़े हमला हो गया. हमले के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने पास की एक दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई. जानकारी के अनुसार, पूर्व चेयरमैन घीसाराम सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने एकजुट होकर डॉ. जितेंद्र सिंह पर हमला किया. हमलावरों ने उन्हें घेरकर मारपीट करने का प्रयास किया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सामने आया है. पुलिस ने डॉ. जितेंद्र सिंह से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से जुड़ा बताया जा रहा है. अवैध कब्जे के खिलाफ जितेंद्र सिंह ने कोर्ट में याचिका लगाई थी. उसकी याचिका पर एक्शन होने के बाद आरोपियों ने यह कदम उठाया

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि ये सड़क किनारे खड़े होकर बिडदीचंद और राजू से बात कर रहे थे. इसी दौरान पूर्व सरपंच और चैयरमैन घीसाराम चांवरिया बाइक पर आया और उसके परिवार की महिलाओं समेत अन्य सदस्यों ने हमला कर दिया. इसी दौरान पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई. जानकारी मिलने के बाद सुल्ताना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची

कब्जा हटाने से नाराज था पूर्व सरपंच

पीड़ित ने बताया कि उसने हाईकोर्ट में अतिक्रमण के खिलाफ याचिका लगाई थी. इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई की और प्रशासन को खसरा संख्या-1090 से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे. इसी कार्रवाई से पूर्व सरपंच और उसका परिवार नाराज था. आरोपियों ने मौका पाकर जितेंद्र सिंह पर हमला कर दिया. आरटीआई कार्यकर्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की हैं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!