AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: झुंझुनूं आश्रम में गलत काम होता है…”, वीड‍ियो बनाकर बाबा फतेहनाथ फांसी पर झूल गया. बाबा फतेहनाथ के गुरु चंद्रनाथ महाराज का 27 द‍िसंबर को देवलोक गमन हो गया था

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: झुंझुनूं के खेतड़ी के पपुरना में बाबा फतेहनाथ महाराज ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या करने से पहले बाबा फतेहनाथ ने ना केवल 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा है. बल्कि, सुसाइड नोट लिखने के बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला है, जिसमें उन्होंने अपने मौत की वजह बगड़ में स्थित बाबा चंद्रनाथ योग आश्रम और सामदा आश्रम के लोगों सहित अपने रिश्तेदारों को बताया है

फंदे पर झूलता मिला बाबा का शव:

पपुरना स्थित एक आश्रम में रहने वाले 30 वर्षीय बाबा फतेहनाथ का शव बुधवार को आश्रम में ही फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला. मौके पर पुलिस को एक रजिस्टर में लिखे आठ पेज का सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें 29 दिसंबर 2025 की तारीख लगी हुई है. इससे स्पष्ट है कि बाबा फतेहनाथ महाराज ने बीती रात को ही सुसाइड नोट लिखा है. इसके बाद इस सुसाइड नोट की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए दी है और उसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गया

गुरु के वचन को बताया झूठा:

सुसाइड नोट में फतेहनाथ महाराज ने लिखा है कि उन्हें चंद्रनाथ महाराज ने वचन दिया था कि वे देवलोक गमन से पहले उसके ‘चीरा’ लगाकर जाएंगे. यानी कि कानों में ‘चीरा’ लगाएंगे. लेकिन उनका वचन झूठा निकला. उसने बाद उसने वीड‍ियो भी बनाया. अपना हाथ पानी में डालकर कहा कि वे पानी में हाथ डालकर बोल सकते हैं कि बाबा चंद्रनाथ महाराज ने झूठ बोला

बहन और बुआ पर मारपीट का आरोप:

उसने सुसाइड नोट में बगड़ स्थित चंद्रनाथ योग आश्रम के भानीनाथ और विक्रमनाथ पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आश्रम में अन्याय होता है. गलत होता है. इसलिए सचेत रहें. उसने अपने सुसाइड के पीछे विक्रमनाथ और भानीनाथ के साथ अपनी सगी बहन अमरी उर्फ अमृता, अपनी बुआ मीरादेवी, बड़ी बुआ के बेटे लक्ष्मणराम, सुरेश और साध्वी ओमनाथ को जिम्मेदार ठहराया

सीएम और पीएम से न्याय की गुहार लगाई:

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और नाथ संप्रदाय से आने वाले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है. ग्रामीणों की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मृतक साधू की पहचान नांगला नाथुसर निवासी फतेहचंद पुत्र गिरधारीलाल के रूप में हुई, जो अभी फतेहनाथ चेला योगी चंद्रनाथ के रूप में खुद को बताता था. संभावना है कि बगड़ स्थित चंद्रनाथ योग आश्रम के संस्थापक पीठाधीश्वर बालयोगी चंद्रनाथ महाराज के देवलोक गमन के बाद ‘चढाने’ तथा ‘चीरे’ की प्रक्रिया ना होने के कारण तनाव में आकर साधु फतेहनाथ ने सुसाइड किया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है 

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!