AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

शौचालय की टाइल्स देखकर भावनाएं आहत! हिन्दू संगठनों का फूटा गुस्सा, नगर पालिका प्रशासन बैकफुट पर

राजस्थान में जालोर जिले के आहोर में शौचालयों की मरम्मत के दौरान धार्मिक भावनाओं से जुड़ी दीपक वाली टाइल्स लगाने पर विवाद भड़क गया. नगर पालिका की जल्दबाजी और लापरवाही उजागर हुई है

राजस्थान के जालोर जिले के आहोर शहर में खेल मैदान के नजदीक बने महिला और पुरुष शौचालय सालों से गंदगी के ढेर बने हुए थे. इनकी मरम्मत के दौरान शौचालयों की दीवारों पर ऐसी टाइल्स लगा दी गईं जो हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं से जुड़ी हैं. ये टाइल्स दीपक के आकार वाली हैं जिन पर लोग पूजा के समय दीपक जलाते हैं

वहीं शौचालय जैसे जगह पर ऐसी टाइल्स देखकर स्थानीय लोग भड़क उठे. उन्होंने कहा कि यह हमारी आस्था का अपमान है. विरोध इतना बढ़ा कि मामला गरमा गया. लोगों ने नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल उठाए और कहा कि इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई

मुख्यमंत्री को अच्छी तस्वीर दिखाने की कोशिश 

इन शौचालयों की हालत इतनी खराब थी कि लोग इस्तेमाल करने से कतराते थे. लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आहोर आने की खबर फैली तो नगर पालिका के अधिकारी नींद से जागे. उन्होंने सिर्फ 24 घंटे में शौचालयों की मरम्मत करवा दी और रंग-रोगन से चमका दिया. मकसद था मुख्यमंत्री को अच्छी तस्वीर दिखाना. लेकिन इस जल्दबाजी ने नई मुसीबत खड़ी कर दी

न्यूजपेपर चिपकाकर दबाने की कोशिश

जैसे ही विरोध की आवाजें तेज हुईं नगर पालिका के कर्मचारी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे. उन्होंने विवाद को शांत करने के लिए दीपक वाली टाइल्स पर अखबार चिपका दिया. यह अस्थायी तरीका देखकर लोग और नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि यह समस्या का समाधान नहीं बल्कि छिपाने की कोशिश है

नगर पालिका की कार्यशैली पर अब उंगलियां उठ रही हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में नगर पालिका बनने के बावजूद सफाई का नामोनिशान नहीं है. चौक-चौराहों पर कचरा फैला रहता है सार्वजनिक जगहों की कोई देखभाल नहीं होती. शौचालयों में नियमित सफाई का अभाव है जिससे आम लोग परेशान हैं

शहर की सफाई पर उठे सवाल

यह घटना आहोर शहर की बदहाली को उजागर करती है. लोग मांग कर रहे हैं कि नगर पालिका अब सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि असली काम करे. मुख्यमंत्री के दौरे से पहले की गई यह लापरवाही पूरे प्रशासन की पोल खोल रही है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!