AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

1 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम , बैंकिंग से लेकर टैक्स तक लागू होंगे ये बड़े बदलाव

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जिदगी और जेब से जुड़े कई ज़रूरी नियम बदलने वाले हैं. जिसका असर 1 जनवरी से बैंकिंग, टैक्स, सैलरी, पेंशन और पहचान जैसे अलग-अलग सेक्टर से जुड़े नियमों पर दिखेगा

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जिदगी और जेब से जुड़े कई ज़रूरी नियम बदलने वाले हैं. जिसका असर 1 जनवरी से बैंकिंग, टैक्स, सैलरी, पेंशन और पहचान जैसे अलग-अलग सेक्टर से जुड़े नियमों पर दिखेगा. हर बार की तरह, नियमों में होने वाले इन बदलावों का असर नौकरीपेशा लोगों, पेंशनर्स और मिडिल क्लास पर साफ दिखेगा. तो, नए साल की शुरुआत से पहले आइए जानते हैं कि वो कौन से नियम हैं जो नए साल की शुरुआत में ही आपका बजट कम करने का काम कर रहे हैं

पैन और आधार लिंक नहीं बिगड़ सकते है जरुरी काम

सरकार ने लोगों को PAN- आधार को लिंक करने के लिए 31 दिसंबर 2025 तक का समय दिया था. इसके बाद अगर आपने इसे लिंक नहीं किया तो आपका PAN कार्ड इनऑपरेटिव माना जाएगा. बाद में इसे लिंक करने पर आपको 1000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है. वही, इसके लिंक नहीं करने पर आप टैक्स, रिफंड वगैरह फाइल करने और पैसों के लेन-देन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं. साथ ही आप कई सरकारी स्कीम से भी चूक सकते हैं

यूपीआई और अन्य डिजिटल पेमेंट के नियम बनेंगे सख्त

बढ़ रहे साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए बैंक खाते के जरिए किए जाने वाले यूपीआई और अन्य डिजिटल पेमेंट के नियमों को भी सरकार की तरफ से अब सख्त बनाया जा रहा है. इसे रोकने के लिए मोबाइल सिम वेरिफिकेशन के नियम कड़े हो जाएंगे, ताकि बड़े पैमाने पर हो रहे साइबर अपराधों पर लगाम कसी जा सके

8वें वेतन आयोग से सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद

नए साल 2026 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले बल्ले हो सकती है क्योंकि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर चर्चाएं तेज हैं. अगर यह लागू होता है, तो सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी संभव है, हालांकि इस पर अंतिम फैसला सरकार का होगा. जिसके बाद ही यह साफ होगा की सरकारी कर्मचारियों की जेब स्थिर रहेगी या भारी

नया इनकम टैक्स फॉर्म, अब हर खर्च पर रहेगी नजर

जनवरी 2026 में नया इनकम टैक्स फॉर्म आने की उम्मीद है. इस फॉर्म में बैंक ट्रांजैक्शन और खर्च की ज्यादा जानकारी देनी होगी. इससे टैक्स फाइल करना आसान होगा लेकिन गलती की गुंजाइश कम हो जाएगी. यानी अब सही जानकारी देना और भी जरूरी हो जाएगा. जिन लोगों की इनकम और खर्च मैच नहीं होंगे, उन पर सवाल उठ सकते हैं

क्रेडिट स्कोर अब ज्यादा बार होगा अपडेट

अब क्रेडिट स्कोर साल में एक-दो बार नहीं, बल्कि हर हफ्ते अपडेट हो सकता है. इससे लोन लेने वालों को फायदा होगा, लेकिन देरी से भुगतान करने वालों पर तुरंत असर दिखेगा

ये बदलाव भी हो जाएंगे लागू

इन सभी के अलावा, 1 जनवरी को एलपीजी गैस सिलेंडर, पीएनजी, सीएनजी और एटीएफ (विमान इंधन) की नई कीमतें जारी होंगी

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!