AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: बारां कारीगर से बना स्मैकची, फिर नशे का शौक पूरा करने के लिए साथी के साथ मिलकर करता था ये गलत काम

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: बारां शहर के अस्पताल रोड स्थित मोबाइल की दुकान से 9 मोबाइल और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की कुछ अन्य छोटी-मोटी वारदातों खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सभी 9 मोबाइल बरामद किए है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि 18 दिसंबर की रात अज्ञात शातिर अस्पताल रोड स्थित मोबाइल विक्रेता फरियादी अल्फेज अंसारी की दुकान की खिड़की तोड़कर दुकान में घुस गए और दुकान से 9 मोबाइल चुराकर ले गए थे। इस पर मुकदमा दर्ज कर उपाधीक्षक हरिराम सोनी के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी योगेश चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर दो युवक केलवाड़ा थाना क्षेत्र के नाटई गांव निवासी राकेश सज्जल जाति चण्डाल (39) और राकेश मण्डल (27) को डिटेन कर पूछताछ की तो इन्होंने मोबाइल चोरी समेत अन्य वारदात करना स्वीकार किया। बाद में इनके कब्जे निशानदेही पर दुकान से चुराए गए 9 मोबाइल बरामद किए गए।

यहां भी की थी वारदात:

शातिर युवकों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदात कर हाथ साफ किए थे। पूछताछ में इन्होंने प्रताप चौक के समीप गुड की दुकान से एक हजार रुपए, सदर बाजार में एक कपड़े के शोरूम पर शटर ऊंचा कर वारदात की थी। इसके अलावा आंबेडकर सर्किल के समीप खलचूरी की दुकान पर गले के पैसे चुराना व जिला अस्पताल में एसी की कॉपर की लाइन चोरी करना स्वीकार किया है। टीम में साइबर सेल प्रभारी एएसआई जगदीश चन्द्र शर्मा, हैड कांस्टेबल अमरचन्द, पवन कुमार विश्नोई, कृष्ण मुरारी, हरीश भाटी, आशीष कुमार व कांस्टेबल अजीत सिंह एवं सुरेश शामिल थे।

पहले नशा, फिर चोरी:

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपी आरसीसी का काम करते थे। ठेकेदारों के साथ राकेश मंडल बारां शहर आ गया। यहां आरसीसी का काम करने के दौरान ही स्मैकचियों के चंगुल में फंस गया। बाद में उसने साथी राकेश सज्जल को भी बुला लिया और दोनों नशे का शौक पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरी करने लग गए। यह दुकानों से नकदी चुराते थे और महिलाओं को ही शिकार बनाते थे। राकेश ने पूर्व में गांधी कॉलोनी में पानी पिलाने के बहाने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की वारदात भी की थी। इसमें वह जेल भी गया था। चुराए गए मोबाइल को बेचने के प्रयास में थे। इससे पहले पुलिस ने दबोच लिया।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!