AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: बीएलओ ड्यूटी ज्वॉइन नहीं करने पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, वरिष्ठ अध्यापक तत्काल प्रभाव से निलंबित

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में झोटवाड़ा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की ड्यूटी ज्वॉइन नहीं करने पर एक वरिष्ठ अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

झोटवाड़ा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. एल.एन. बुनकर ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधारीपुरा में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह को बीएलओ नियुक्त किया गया था और कार्यग्रहण के आदेश भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद संबंधित कार्मिक ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।

अनुपस्थिति को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी:

उन्होंने बताया कि अनुपस्थिति को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी कर पुनः कार्यग्रहण के निर्देश दिए गए। इसके बाद भी चुनाव लिपिक, संबंधित सुपरवाइजर और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी की ओर से कई बार दूरभाष पर निर्देश देने के बावजूद कार्मिक ने गंभीर लापरवाही बरती।

बीएलओ तत्काल प्रभाव से निलंबित:

झोटवाड़ा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. एल.एन. बुनकर के अनुसार, इस पर सख्त एक्शन लेते हुए अध्यापक को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 व धारा 13 13 (सी) (सी) की प्रदत्त शक्तियों के तहत एवं राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!