AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: शिक्षा निदेशालय में कर्मचारियों के बीच मारपीट के मामले में कार्रवाई, एक निलंबित, एक AP

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय में कार्यरत दो कर्मचारियों के बीच में मारपीट के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को अवकाश के दिन देर रात शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया तो वहीं दूसरे को एपीओ कर दिया है. साथ ही इस मामले में शिक्षा निदेशालय में दो अधिकारियों की जांच कमेटी भी गठित की है

एक निलंबित, दूसरा APO:

शनिवार को देर रात अवकाश के दिन शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने दो कर्मचारियों के बीच आपसी मारपीट की घटना को गंभीर माना. साथ ही इसे विभाग की छवि के प्रतिकूल बताते हुए सुनील रिणवा को निलंबित कर श्रीगंगानगर मुख्यालय करने के आदेश दिए. वहीं, इस मामले में दूसरे कर्मचारी नवरत्न जोशी पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा निदेशालय से बाहर कर चूरू जिले में मुख्यालय करते हुए एपीओ कर दिया. साथ ही इस मामले में शिक्षा विभाग की सहायक निदेशक संयुक्त निदेशक जयदीप और उपनिदेशक अशोक पारीक की दो सदस्य कमेटी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं

यह था मामला:

शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नवरत्न जोशी ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील रिणवा पर मारपीट करने का आरोप लगाया था. मामला पुलिस तक भी पहुंच गया था. इस घटना को लेकर शिक्षा निदेशालय में कर्मचारी दो गुटों में बट गए थे और एक दूसरे के गुट पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिला

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!