AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

लोकल मिट्टी से सड़क निर्माण पर भड़के मंत्री, दिए कार्रवाई के निर्देश; जांच में खामी मिली तो गिरेगी गाज

राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा से अमरपुरा जाते समय बायपास रोड और तालाब निर्माण में लापरवाही देखकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई

राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. गुरुवार को कोटा से अमरपुरा जाते समय उन्होंने बायपास रोड और अमरपुरा तालाब के काम की अचानक जांच की. सरकार के दो साल पूरे होने पर विकास रथ के साथ पहुंचे मंत्री ने घटिया काम देखकर साफ कहा कि ऐसी ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी

बायपास रोड पर लोकल मिट्टी का इस्तेमाल देख भड़के मंत्री

कोटा से अमरपुरा की राह में बायपास रोड का काम देखते हुए मंत्री नागर ने लोकल मिट्टी भरने पर सख्त ऐतराज जताया. उन्होंने तुरंत फ्लाई ऐश इस्तेमाल करने के आदेश दिए. मंत्री ने चेतावनी दी कि लोकल मिट्टी से रोड जल्दी धंस जाएगा ठेकेदार तो काम करके चला जाएगा लेकिन गांव वाले हमेशा परेशान रहेंगे. ऐसे काम कतई नहीं चलेंगे

अमरपुरा तालाब में घटिया निर्माण पर लगाई फटकार 

अमरपुरा पहुंचकर मंत्री ने तालाब के सौंदर्यीकरण और मजबूतीकरण कार्य की आकस्मिक जांच की. यहां सुरक्षा दीवार को छूते ही प्लास्टर से रेत झड़ने लगी. फर्श उखाड़कर देखा तो बिना सीमेंट की सिर्फ रेत बिछी हुई थी. प्रोटेक्शन वॉल में भराव नहीं किया गया था. जगह-जगह बबूल के पेड़ उगे हुए थे. पीचिंग में सिर्फ पत्थर डाले गए थे बिना सीमेंट के उन्हें रेत में ही फंसाया हुआ था. मंत्री ने इस लापरवाही पर अधिकारियों को जमकर लताड़ा

जांच कमेटी बनाने पर दी दो टूक चेतावनी

मंत्री नागर ने पीडब्ल्यूडी के एसई जेपी गुप्ता और डबल्यूआरडी के चीफ इंजीनियर दयाल राम से फोन पर बात की. अधिकारियों ने जांच कमेटी बनाने का वादा किया. इस पर मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि जांच में कोई खामी मिली तो कमेटी वालों की भी जांच होगी

उन्होंने कमेटी के सदस्यों को अपने घर पर बुलाया और चेतावनी दी कि सिर्फ कमेटी बना देने से काम नहीं चलेगा. अगर कमेटी ने चेहरे देखकर फैसला किया तो वे खुद जांच के दायरे में आएंगे

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!