AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: अरावली बचाओ’ मुहिम की देशभर में चर्चा, सैंड आर्ट पर आर्टिस्ट ने खास तरीके से दिया संदेश

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: ‘अरावली बचाओ’ मुहिम की चर्चा अब राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर में हो रही है. सड़क पर मांग उठाए जाने से लेकर सोशल मीडिया तक, यह मुद्दा छाया हुआ है. तीर्थ नगरी पुष्कर के रेतीले धोरों पर भी इसकी झलक दिखी. अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने सैंड आर्ट के माध्यम से अरावली पर्वतमाला के संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने करीब 100 टन से अधिक बालू से कलात्मक रचना के जरिए संदेश दिया. इस विशाल आकृति में अरावली को राजस्थान की लाइफलाइन के रुप में बताया

सरकार तक चिंता पहुंचाने का प्रयास- आर्टिस्ट:

कलाकार ने इस अनोखी प्रस्तुति के जरिए आमजन का ध्यान अरावली के लगातार हो रहे क्षरण की ओर आकर्षित किया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक इस सैंड आर्ट को देखने पहुंचे. साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश से भी जुड़े. अजय रावत ने कहा कि कलाकार के अनुसार यह सैंड आर्ट जन-जागरूकता के साथ सरकार तक चिंता पहुंचाने का शांतिपूर्ण प्रयास है

अरावली’ की नई परिभाषा पर विरोध तेज:

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा अरावली पर्वतमाला की नई वैज्ञानिक परिभाषा प्रस्तावित की गई है. इसके तहत केवल 100 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों को ही अरावली माना जाएगा. इसका विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यदि यह मानदंड लागू हुआ तो अरावली का बड़ा हिस्सा संरक्षण से बाहर हो जाएगा. इससे खनन और निर्माण गतिविधियों का रास्ता खुल सकता है. इसका असर भूजल स्तर, जलवायु संतुलन और जैव विविधता पर गंभीर रूप से पड़ेगा. इसे लेकर ही विरोध तेज हो गया है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!