AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: झालावाड़. शादी का झांसा देकर करती थी ये काम, 6 महीने से फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: झालरापाटन थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर लोगों से रकम हड़पने के मामले में छह महीने से फरार महिला आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि 19 जून 2025 को विकास गोयल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके भाई विशाल गोयल को पीयूष जैन, रीमा जैन और पूजा जैन ने शादी का झांसा देकर 4 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए थे। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे।

पहले दो आरोपी गिरफ्तार:

पुलिस ने इस मामले में 7 जुलाई 2025 को पीयूष जैन और पूजा पासवान को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच जारी रखी गई।

6 महीने बाद फरार आरोपी गिरफ्तार:

तीसरी आरोपी रीमा जैन, जो बिहार के जमुई जिले के थाना झाझा के गिन्दौर रणछोड़ मंदिर के पास की निवासी थी, घटना के बाद से फरार थी। वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए छह महीने तक अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रही थी। पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और छानबीन के बाद 18 दिसंबर को रीमा जैन को कोटा से डिटेन कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक अलका विश्नोई, सहायक उप निरीक्षक बनेसिंह, हेड कांस्टेबल सीताराम, कांस्टेबल किशोर कुमार और महिला कांस्टेबल धन्नी शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी रीमा जैन से पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!