AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अब डोटासरा को राजेंद्र राठौड़ का चैलेंज, बोले- ‘बस दो दिन…पता चल जाएगा’

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दो साल के कार्यकाल में अपनी उपलब्धियों के किए गए दावों पर बहस की चुनौती दी थी

राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार बहस हो रही है. दोनों पक्ष एक-दूसरे को बहस की चुनौती दे रहे हैं. इसी कड़ी में अब पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ का बयान आया है. राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बहस की चुनौती दी है. इससे पहले राजस्थान सरकार के मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी डोटासरा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि डोटासरा मुख्यमंत्री से डिबेट करने के लायक नहीं हैं. वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने डोटासरा की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि वह उनके साथ खुले मंच पर बहस के लिए तैयार हैं

दरअसल राजस्थान में बीजेपी सरकार के दो साल पूर्ण होने पर कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने पिछले सप्ताह शुक्रवार 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 73% वादे पूरे होने के दावे पर जयपुर के अल्बर्ट हॉल में खुली बहस की चुनौती दी थी

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ आज, बुधवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालविया व भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम के साथ राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर सर्किट हाउस में मीडिया से बात की. इस मौके पर राजेंद्र राठौड़ ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ कांग्रेस और बीएपी पर जमकर निशाना साधा

अशोक गहलोत सरकार पर निशाना और चैलेंज

राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार अपने कामों का हर साल हिसाब देती है. लेकिन कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार अंतिम साल में हिसाब देती थी. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस 5 साल के शासन में जो काम नहीं कर सकी, वो काम भाजपा की भजनलाल सरकार ने 2 साल में ही कर दिखाए

राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा को विधानसभा में खुली बहस की चुनौती दी. राजेंद्र राठौड़ ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी को चुनौती देता हूं. फरवरी में बजट सत्र शुरू होगा. वे सिर्फ़ दो दिन के लिए बहस कर लें. बीजेपी के 2 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल. हमने एक खुला विज्ञापन दिया है – तब और अब – जिसमें हमने अपने और उनके काम के आंकड़े बताए हैं. अगर कांग्रेस के नेता इतना दंभ भरते हैं, तो इन आंकड़ों के आधार पर जनता को बताएं कि हमने जो आंकड़े दिए हैं उनके सरकार के काम के बारे में दिए आंकड़े में कोई गलती है

राजकुमार रोत की पार्टी पर हमला

राजेंद्र राठौड़ ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) पर भी जमकर निशाना साधा. राठौड़ ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में बीएपी अराजकता फैलाने का काम कर रही है. राजेंद्र राठौड़ ने कहा, “उन्होंने पहले जाति के नाम पर वोट मांगे. फिर जीतने के बाद विधानसभा में प्रश्न पूछने के लिए बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल रंगे हाथों पकड़े गए. लेकिन उनके सांसद कार्रवाई करने की बजाय कहते है कि ऐसा तो होना चाहिए. ये कैसी राजनीति है?”

राठौड़ ने कहा कि बीएपी केवल यहां के युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है, जबकि भाजपा की सरकार ने आदिवासियों ओर इस क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि बीएपी की कलई अब धीरे-धीरे खुल रही है और जल्द ही बीएपी के दिन लदने वाले हैं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!