AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जयपुर की 17 विधानसभा क्षेत्रों में 5.36 लाख से ज्यादा नाम कटे

जयपुर में SIR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दिए हैं। ड्रॉफ्ट लिस्ट के अनुसार जयपुर में 5.36 लाख नाम हटाए गए हैं।

राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी गई। जयपुर जिले की 17 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5.36 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जो कुल वोटर्स का करीब 11.12 प्रतिशत है। जिला निर्वाचन शाखा के अनुसार हटाए गए नामों में वे मतदाता शामिल हैं जो स्थान परिवर्तन कर चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो सत्यापन के दौरान घर पर नहीं मिले। ऐसे मतदाताओं को ASD (एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड) श्रेणी में रखते हुए ड्राफ्ट सूची से बाहर किया गया है। इन सभी को 15 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। इसके अलावा करीब 1.90 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनका या उनके माता-पिता का नाम वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट में मैप नहीं हो पाया। इन मतदाताओं के नाम फिलहाल सूची में शामिल हैं, लेकिन इन्हें अपनी नागरिकता साबित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तय 12 दस्तावेजों में से कोई एक 7 फरवरी 2026 तक जमा करना होगा।

सीएम की विधानसभा में सबसे ज्यादा नाम कटे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। यहां 61,674 वोटर्स (16.46 प्रतिशत) के नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं, जबकि 24,465 मतदाता (6.53 प्रतिशत) नो-मैपिंग श्रेणी में आए हैं। SIR प्रक्रिया से पहले जयपुर जिले में कुल 48.23 लाख मतदाता थे। संशोधन के बाद ड्राफ्ट सूची में अब 42.87 लाख मतदाता शेष रह गए हैं। विधानसभा स्तर पर देखें तो सबसे ज्यादा नाम सिविल लाइंस क्षेत्र से कटे हैं, जबकि सबसे कम चौमूं विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के साथ ही आज से दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाता संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष 16 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिन पर सुनवाई और सत्यापन के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!