AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: सांवलियाजी को आधा किलो चांदी का प्रेशर कुकर किया भेंट, समर्थक ने निर्दलीय विधायक के जीतने की मांगी थी मन्नत

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जयपुर: चित्तौड़गढ़। निर्दलीय विधायक चंद्रभान आक्या के समर्थक किसान रामेश्वर गुर्जर ने विधानसभा चुनाव में उनकी जीत की मन्नत पूरी होने पर सोमवार को सांवलियाजी मंदिर में आधा किलो चांदी का प्रेशर कुकर भेंट किया। किसान रामेश्वर गुर्जर करीब एक किलोमीटर तक दंडवत यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान सांवलिया सेठ के चरणों में ढोक लगाई। इस दौरान विधायक चंद्रभान आक्या भी उनके साथ मौजूद थे।

रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि 2023 विधानसभा चुनाव में आक्या का भाजपा से टिकट कटने के बाद निर्दलीय लड़ना और जीतना एक बड़ी चुनौती थी, जिसके लिए उन्होंने आक्या की जीत पर दंडवत यात्रा करने का संकल्प लिया था। जीत के 2 साल बाद उन्होंने अपना संकल्प पूरा किया। इस अवसर पर समर्थकों ने मंदिर परिसर में तौल समारोह का भी आयोजन किया।विधायक चंद्रभान आक्या को उनके वजन के अनुरूप करीब 95 किलो सिक्कों से तौला गया। ये सभी सिक्के बाद में सांवलियाजी के भंडार में भेंट कर दिए गए। विधायक आक्या ने इसे जनता की आस्था और विश्वास की ताकत बताया और कहा कि वह क्षेत्र का विकास कर जनता का कर्ज चुकाएंगे। इस दौरान 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया और भक्तों को प्रसादी वितरित की गई।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!