AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

दर्दनाक: छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के जवान को ट्रेलर ने कुचला, 200 मीटर तक शव को घसीटता रहा वाहन; चालक फरार

दौसा जिले में नेशनल हाईवे-21 पर गुरुवार अलसुबह एक बेकाबू ट्रेलर ने सेना के जवान को कुचल दिया। झांसी से झुंझुनू जा रहे जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया।

दौसा जिले से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे-21 पर गुरुवार अलसुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। झांसी से झुंझुनू जा रहे सेना के जवान को एक बेकाबू ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मानपुर थाना पुलिस के एएसआई फतेह सिंह ने बताया कि झांसी में तैनात सेना के जवान एके मान (50 वर्ष), निवासी भील तहसील गोहाना, जिला झुंझुनूं, छुट्टी मिलने के बाद झांसी से किराए पर कार लेकर अपने गांव लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वह नेशनल हाईवे-21 पर सीकरी कट के पास एक होटल के नजदीक चाय पीने के लिए रुके थे।

कार चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया और कार में ही सो गया, जबकि जवान पास के होटल पर चाय पीने चले गए। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े जवान को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि जवान का शव ट्रेलर के टायरों में फंस गया और ट्रेलर करीब 200 मीटर तक शव को घसीटता हुआ ले गया।

घटना के समय राजमार्ग पर गश्त कर रही पुलिस ने सड़क पर घसीटने के निशान देखे। संदेह होने पर पास में खड़ी कार के चालक से पूछताछ की गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आगे जाकर ट्रेलर को रुकवाया, जहां जवान का शव ट्रेलर के नीचे दबा मिला। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाकर सिकराय मोर्चरी में रखवाया गया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के पास मिले पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!