
जयपुर: चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के गांव धोधलिया में हड़कंप मच गया, जब खेत में काम कर रहे दो युवकों पर लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया। लेपर्ड सरसों की फसल के बीच छिपकर बैठा था और मौका मिलते ही उसने दोनों पर झपट्टा मार दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा भी चोटिल हुआ।
पानी की लाइन बदलते समय हुआ हादसा:
गांव धोधलिया निवासी 27 वर्षीय राकेश और 25 वर्षीय गोविंदराम शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे अपने खेत पहुंचे थे। दोनों सरसों की फसल में पानी की लाइन बदलने का काम कर रहे थे। जिसके बाद सुबह करीब 7:30 बजे अचानक फसल के बीच से निकलकर लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में राकेश के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।




