AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

चित्तौड़गढ़ में भी मिली कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, हनुमानगढ़ प्रशासन को भी भेजा गया था ऐसा ही ईमेल

देर रात भेजे एक और ईमेल में हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी. उस मेल का भी समय रात करीब 12:46 बजे बताया गया था, जिसमें कलेक्ट्रेट परिसर में 5 बम की बात कही गई थी

चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्ट्रेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. मेल के बाद ही पुलिस सतर्क हो गई. धमकी भरे मेल को लेकर शहर कोतवाली पुलिस थाना पर मामला दर्ज किया गया हैं और इस मामले में जांच शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने एनडीटीवी को बताया कि रात करीब 12 बजकर 47 मिनट पर जिला कलक्टर के ऑफिशियल आईडी पर यह मेल आया. इस मेल में 5 बम कलेक्ट्रेट परिसर में प्लांट करना बताया गया. इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा एजेंसियां पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया जो दोपहर तक चलती रही

उदयपुर से पहुंची टीम 

उदयपुर से बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वायड टीम समेत इमरजेंसी रेस्पोंस टीम भी हथियारों से लैस होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची. सुरक्षा एंजेसियों ने कलेक्टर चेम्बर, एसपी, सरकारी कार्यकाल, गार्डन समेत अन्य जगहों पर संघन सुरक्षा जांची गई. बता दें कि देर रात भेजे एक और ईमेल में हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी. उस मेल का भी समय रात करीब 12:46 बजे बताया गया था, जिसमें कलेक्ट्रेट परिसर में 5 बम की बात कही गई थी

परिसर में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु 

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कलक्ट्रेट कार्यालय की जांच की गई, लेकिन यहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. शहर कोतवाली पुलिस थाना पर मामला दर्ज कर लिया हैं और मेल किसने भेजा हैं, इसकी जांच की जा रही हैं

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!