AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भरतपुर में दो महीने पहले करोड़ों की लागत से बनी सड़क का हाल बेहाल, ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी… गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

सड़क धंसने के बाद घटनास्थल पर पाइप लाइन लीकेज की समस्या और जलदाय विभाग की लापरवाही भी सामने आई है, बताया जा रहा है कि सड़क के अंदर पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है

भरतपुर के राष्ट्रीय केवलादेव उद्यान घना से जवाहर नगर जाने वाली सड़क पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क में धंस गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से यातायात व्यवस्था बनी रही. यह घटना घना गेट के सामने हुई, जहां मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के कमजोर हिस्से में धंस गई. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभालते हुए यातायात सुचारु कराया

हालांकि इस घटना में न केवल PWD विभाग की लापरवाही सामने आई है. बल्कि जलदाय विभाग की लापरवाही भी सामने आई है

PWD द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सड़क

बताया जा रहा है कि यह सड़क महज 2 महीने पहले ही PWD द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई थी, लेकिन सड़क बने अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कमजोर निर्माण कार्य के चलते इस सड़क पर पहले भी छोटे हादसे हो चुके हैं

हजारों लीटर पानी बह रहा

सड़क धंसने के बाद घटनास्थल पर पाइप लाइन लीकेज की समस्या और जलदाय विभाग की लापरवाही भी सामने आई है, बताया जा रहा है कि सड़क के अंदर पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है. बावजूद इसके जलदाय विभाग द्वारा अब तक लीकेज को ठीक नहीं कराया गया है, जिससे सड़क की हालत और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है

काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से सड़क से बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!