AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, कोमल’ निकली ‘सलोनी’, पति के साथ मिलकर करती थी ठगी

बांसवाड़ा में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. केस जिले के प्रतापगढ़ का रहने वाला है. प्रतापगढ़ रोड पर रहने वाले एक युवक भुवनेश दोसी ने शादी के नाम पर थाने में लाखों की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है

राजस्थान के बांसवाड़ा में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. केस जिले के प्रतापगढ़ का रहने वाला है. मामला इलाके के घाटोला थाना का है. जिसमें पुलिस ने ठगी की वारदात में शामिल दो लोगों को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है. ये दोनों पिछले चार महीनों से फरार चल रहे थे

 फर्जी आधार कार्ड दिखाकर की शादी

लुटेरी दुल्हन मामले पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी जानकारी देते हुए बताया कि प्रतापगढ़ रोड पर रहने वाले एक युवक भुवनेश दोसी ने शादी के नाम पर थाने में लाखों की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. उसने रिपोर्ट में बताया कि पहले से विवाहित महिला सलोनी और उसकी सहयोगी सरिता जैन फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर उससे शादी की. विवाह के कुछ दिन बाद ही दुल्हन ( सलोनी), सोने-चांदी के जेवर, एक मोबाइल , बोट एयरबड्स तथा कुल 4,72,000 रुपये लेकर फरार हो गई

मुख्य आरोपी पहले ही हो चुकी है गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में और थानाधिकारी निर्भय सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मामले की जांच सौंपी. जिसके तहत जांच टीम में अलग अलग स्थानों पर दबिश दी जिसमें मुख्य आरोपी सलोनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. और आज इनके गैंग के दो और सदस्य को गिरफ्तार किया गया

लुटेरी दुलहन सलोनी निकली कोमल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि लुचेरी दुलहन सलोनी का असली नाम कोमल है. और वह महाराष्ट्र के बुलढाणा की रहने वाली है. उसकी शादी योगेश से हुई है जो वही का रहने वाला है. इस ठगी के काम को वह अपने पति और साथी सरिता जैन के साथ मिलकर अंजाम देती है. जिसमें वह फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर अलग-अलग लोगों से शादियां कर ठगी करती थी

ये दो नए आरोपी पकड़े गए

फिलहाल पुलिस इस मुख्य गैंग को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसके बाद इस ठगी में फर्जीवाड़ा करने और योजना में सक्रिय सहयोग करने वाले दो सहयोगी, मंगलावर को गिरफ्तार किया गया. जिनकी पहचान अजय और मोहित के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड बनाने, एडिटिंग करने तथा पूरी ठगी की योजना में साथ दिया था. आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल हुए मोबाइल फोन और एडिट किए गए आधार कार्डों की कॉपियां मिली है जिसे जब्त कर लिया गया हैं. आगे की पूछताछ और जांच जारी है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!