
बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल मानवेंद्र सिंह ने आज अपनी बहुचर्चित ‘सरहद समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण का शंखनाद कर दिया है। सीमावर्ती इलाकों की नब्ज टटोलने और ग्रामीणों की समस्याओं को आवाज देने के लिए कर्नल सिंह आज सुबह बाड़मेर से रवाना हुए। यात्रा के पहले ही दिन जिस तरह का जनसैलाब उमड़ा, उसने रेगिस्तान की सियासी तपिश को बढ़ा दिया है।” बाड़मेर के सर्किट हाउस में आज सुबह का नजारा आम दिनों से बिल्कुल जुदा था। अभी सूरज की पहली किरण भी ठीक से नहीं फैली थी कि कर्नल मानवेंद्र सिंह से मिलने वालों की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज के गांवों से आए ग्रामीण अपनी समस्याओं की अर्जियां हाथों में थामे कर्नल की एक झलक और उनसे संवाद करने के लिए बेताब दिखे।
सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बाद कर्नल सिंह का काफिला सरहद की ओर रवाना हो रहा है आज यात्रा का रूट मुख्य रूप से बाड़मेर से देरासर रामसर अभे का पार भिंडे का पार सज्जन का पार सहित इन क्षेत्रों पर इन रेतीले धोरों के बीच कर्नल सिंह लोगों के बीच पहुंचकर उनकी बुनियादी दिक्कतों को सुन रहे हैं।




