AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बाड़मेर: बकायादारों के ट्रांसफाॅर्मर हटाकर कनेक्शन काटे जाए मीना अधीक्षण अभियंता ने गडरारोड़ उपखण्ड की ली समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

गडरारोड़ उपखण्ड में राजस्व वसूली कम होने पर बकाया राशि की शत-प्रतिशत वसूली को लेकर अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अशोक कुमार मीना ने गडरारोड़ पंचायत समिति परिसर में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी व फीडर इंचार्ज की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अधिशाषी अभियंता व सहायक लेखाधिकारी राजस्व भी उपस्थित रहे।

अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीना ने उपखण्ड गडरारोड़ में करीब 9 करोड़ रूपए की राशि विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं में बकाया चल रही हैं जिसे उपभोक्ताओं द्वारा जमा नहीं कराया जा रहा हैं जिससे जिले का राजस्व वसूली का लक्ष्य प्रभावित हो रहा हैं। इसी के मद्देनजर मंगलवार को गडरारोड़ में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक ली गई एवं उन्हे शत-प्रतिशत बकाया राशि वसूली करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यकता होने पर बकायादारों ट्रांसफाॅर्मर व मीटर हटाने के भी निर्देश दिए। साथ ही नए जारी हो रहे कृषि व घरेलू कनेक्शनों की प्रथम बिलिंग त्वरित रूप से की जाए ताकि निगम को राजस्व का नुकसान नहीं हो।

विद्युत आपूर्ति में निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेः 

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि वर्तमान में रबी की सीजन चल रही हैं, ऐसे में किसानों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिले इसके लिए सभी कर्मचारी पूर्ण ध्यान रखे। साथ ही कृषि उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित छः घंटे की ब्लाॅक सप्लाई में अनावश्यक कटोती नहीं हो एवं किसी को अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति नहीं दी जाए। निगम नियमों की पालना नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी गई। 

कृषि कनेक्शन प्राथमिकता से जारी करेः

अधीक्षण अभियंता ने उपखण्ड के सामान्य श्रेणी, अनुसूचित जाति व बुंद-बुंद श्रेणी के लंबित कृषि कनेक्शनों की समीक्षा की एवं लंबित कनेक्शनों को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि कनेक्शनों का कार्य वरियता के अनुसार ही करने के निर्देश दिए। वरियंता भंग करने की शिकायते प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

घरेलू कनेक्शनों के सर्वे कार्य की माॅनिटरिंग करेः

अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीना ने बताया कि घरेलू कनेक्शनों से वंचित परिवारों की जमा आवेदनों का विद्युतीकरण कार्य अभी आरडीएसएस योजना के तहत शुरू हुआ हैं। अभी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा हैं। सभी विभागीय कर्मचारी व अधिकारी इन सर्वे की प्रभावी माॅनिटरिंग करे एवं कोई भी आवेदन किए हुए तकनीकी रूप से साध्य परिवार योजना से वंचित नहीं रहे, इसकी पूरी माॅनिटरिंग करे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!