AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

उदयपुर से जयपुर जा रही ट्रेन पर पथराव, अजमेर से 5 किमी पहले हुई घटना; यात्रियों में मचा हड़कंप

पथराव से ट्रेन में बैठे यात्री बुरी तरह घबरा गए और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. यात्रियों का कहना है कि तीन से चार पत्थर कोच के दोनों तरफ लगे, लेकिन एक तरफ का कांच पूरी तरह टूट गया

उदयपुर से जयपुर की ओर जा रही ट्रेन 09722 पर रविवार रात करीब आठ बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब अजमेर स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर पहले अचानक कथित रूप से पथराव की घटना सामने आई. जानकारी के अनुसार, ट्रेन उदयपुर से दोपहर करीब 3 बजे निकली थी और अहमदाबाद के असावरा स्टेशन से होकर जयपुर की ओर बढ़ रही थी. घटना के दौरान कोच की खिड़कियों पर एक के बाद एक 3-4 पत्थर टकराने से यात्रियों में दहशत फैल गई

इंजन से तीसरे कोच पर पथराव

यात्रियों ने तुरंत रेलवे को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई और हालात की सूचना दी. घटना के बाद ट्रेन में बैठे कई लोग भयभीत हो गए और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे. रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि इंजन के पीछे का तीसरा कोच पथराव की चपेट में आया, जिसकी खिड़की का कांच पूरी तरह टूट गया है

जांच में जुटी रेलवे की टीम

चौहान ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पत्थर किसी शरारती तत्व ने फेंका या पटरी से उछलकर कोच से टकराया. रेलवे प्रशासन दोनों संभावनाओं पर जांच कर रहा है. घटना अजमेर के आदर्श नगर और हतुंडी के बीच की बताई जा रही है. जहां पहले भी छिटपुट तौर पर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं. रेलवे टीम घटनास्थल की मैपिंग कर पत्थर लगने के कोण और दिशा की जांच कर रही है, ताकि सटीक कारण सामने आ सके

कोच का कांच पूरी तरह से टूटा

पथराव की आवाजें सुनते ही कोच के भीतर बैठे यात्री बुरी तरह घबरा गए और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. यात्रियों का कहना है कि तीन से चार पत्थर कोच के दोनों तरफ लगे, लेकिन एक तरफ का कांच पूरी तरह टूट गया. हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार सुरक्षा बढ़ाई जाएगी

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!