AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

व्यापारी की आंखों में मिर्च डालकर लूटे नकदी और लैपटॉप, बचाने गए युवक पर चाकू से हमला

दुकान से घर लौट रहे प्लाई स्टोर के मालिक की आंखों में मिर्च झोंककर दो बदमाशों ने नकदी और लैपटॉप लूट लिया। एक युवक ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हनुमानगढ़ रोड स्थित चैताली एन्क्लेव में गुरुवार रात दो बदमाशों ने एक व्यापारी पर हमला कर उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और 4 लाख रुपये नकद व एक लैपटॉप लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होते समय जब एक युवक ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार पीड़ित गुरुशरण गोयल मनन प्लाई स्टोर का मालिक है। वह रात में दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान दो युवक पहले से पीछा करते हुए उसके पास पहुंचे और अचानक उस पर मिर्च फेंक दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उससे करीब 4 लाख रुपये और लैपटॉप छीन लिया। हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे सोनू नामक युवक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सुभाष, एएसपी रघुवीर शर्मा और सीओ सिटी विशाल जांगिड़ सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। एक टीम घटनास्थल से लेकर बदमाशों के आने-जाने का रूट खंगाल रही है, जबकि दूसरी टीम संदिग्धों की पहचान में जुटी है। तीसरी टीम पीड़ितों के बयान और तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है, वहीं चौथी और पांचवीं टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाशों ने गुरुशरण का दुकान से पीछा किया और मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सीओ सिटी को मामले की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दावा किया गया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!