
पिण्डवाड़ा, जतन संस्थान की तरफ से दिनाँक 27 और 28 नवंबर को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा सहयोगी का प्रशिक्षण आयोजित किया गयाl इस प्रशिक्षण में 100 स्वास्थ्यकर्मियों और 109 आशा सहयोगी ने भागीदारी निभाईl स्वस्थ पीढ़ी परियोजना से खंड समन्वयक मीना प्रजापत ने बताया कि कुपोषण प्रबंधन के लिए समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य जाँच, सकारात्मक व्यवहार विचलन, टीकाकरण, कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण, जाँच, उपचार और रेफरल इत्यादि कार्य नियमित रूप से विभाग और संस्थान के साझा समन्वयन किए जा रहे हैंl इसी क्रम में सम्बन्धित सहभागियों के क्षमतावर्धन किया गया जिसमें एनीमिया के प्रकार, पहचान, BMI, Z स्कोर निकालना, अति गंभीर कुपोषित बच्चों को MTC रेफर करना, किशोरियों, महिलाओं में एनीमिया रोकथाम, परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग व जागरूकता बढ़ाने, प्रसारित करने सम्बन्धी एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की गईl
स्वस्थ पीढ़ी परियोजना सहायक प्रबंधक श्री राजदीप सिंह सोलंकी, खंड समन्वयक मीना प्रजापत, जिला आशा समन्वयक श्री सी.पी. लोहार, BCMO श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, BPM श्री रोहिताश, ASO श्री यशवंत, श्री मयंक, फिल्ड समन्वयक श्री किशन लाल, सुश्री बिंदु रावल, सुश्री मथरा प्रजापत और ANM सुश्री अर्चना कुमारी ने प्रशिक्षण में सुगमकर्ता के रूप में भागीदारी निभाईl




