जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी के निर्देशन में सिरोही व पिण्ड्वाडा परियोजना क्षेत्र में नीति आयोग की टीम ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का अवलोकन किया गया | नीति आयोग की टीम के साथ उप निदेशक, घेवर राठोड़, सीडीपीओ मधु मित्तल एवं महिला सुपरवाइज़र दक्षा बेन, अनिषा बानो, उत्तम सिंह तथा रॉकेट लर्निंग के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर नरेन्द्र सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में फील्ड विज़िट सम्पन्न हुई। टीम ने आंगनवाडी केंद्र कोजरा, उन्द्रा तथा मांडवा गाँव का निरीक्षण किया।
रॉकेट लर्निंग संस्था द्वारा संचालित मिशन बुनियाद कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान नीति आयोग से स्वेता कलपानी द्वारा केंद्रों की गतिविधियों दस्तावेजों, पोषण ट्रैकर एवं बच्चों के साथ किए जा रहे सीखने-सिखाने के कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया गया। केंद्रों की व्यवस्थाओं को देखकर टीम ने सकारात्मक एवं सराहनीय फीडबैक प्रदान किया। आंगनवाड़ी केंद्रों में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए।
इस अवलोकन में रॉकेट लर्निंग संस्था से प्रोग्राम मेनेजर शालू शर्मा व जिला समन्वयक लता खंडेलवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने केंद्रों की गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया।



