
सिरोही, 28 नवम्बर। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे 28 नवम्बर को प्रातः 10 बजे जावाल पहुचेंगे। जहां वे धोणारी वीर मामाजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री जन आवास परिसर गोयली रोड पर मुख्यमंत्री जन आवास योजना अन्तर्गत आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
वे दोपहर 2.30 बजे रिवर फ्रंट शिवगंज पर यमुना प्रवाह यात्रा के जिला सिरोही प्रवास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे सिरोही में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उसके पश्चात मुण्डारा (पाली) जायेंगे।




