AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

लाड़ो प्रोत्साहन एवं महिला-बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

महिला अधिकारिता विभाग, सहायक निदेशक श्रीमती अंकिता राजपुरोहित के निर्देशानुसार पोसालिया आंगनवाड़ी केंद्र (B) में लाड़ो प्रोत्साहन एवं महिला-बाल अधिकारों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीगल एडवाइजर खुशबू रावल, काउंसलर माधवी चौहान, तथा साथिन चंदरावती उपस्थित रहीं। गाँव की कई महिलाएँ एवं किशोरियाँ भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। कार्यक्रम के दौरान लीगल एडवाइजर खुशबू रावल ने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं के लिए उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने घरेलू हिंसा, पॉक्सो, POSH एक्ट, तथा लिंग-आधारित हिंसा (GBV) के रूपों और उनसे बचाव के कानूनी उपायों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर (मानव अधिकार दिवस) की अवधि में लिंग आधारित हिंसा समाप्त करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में काउंसलर माधवी चौहान ने लाड़ो प्रोत्साहन योजना की पात्रता व लाभों की जानकारी देते हुए यह बताया कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

साथ ही उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम, उसके दुष्परिणाम तथा रोकथाम के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के बारे में भी विशेष जागरूकता प्रदान की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य- महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों, सरकारी सुविधाओं तथा सहायता सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, लिंग आधारित हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त करना, तथा ऐसा सक्षम एवं सुरक्षित वातावरण बनाना जहाँ हर बेटी व महिला आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!