
सिरोही। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग सिरोही एवं राजकीय पीजी महाविद्यालय के सयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण एवं शिक्षुता के बेहतर अवसरों का सीधा लाभ प्रदान करने के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पीजी महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में एक रोजगार सहायता शिविर आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारम्भ अति. जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल एवं प्राचार्य अजय शर्मा राजकीय पीजी महाविद्यालय सिरोही द्वारा दीपप्रज्जवलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ने आशार्थियों को घर का मोह छोडकर रोजगार में अपना हुनर दिखानें एवं शुरूआत करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा युवाओं को स्वरोजगार में अपने को आजमानें के लिए प्रेरित किया एवं दिनेश राजपुरोहित रजिस्ट्रार प्रशासन सी एल जी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, सुमेरपुर व जीनत मैडम अजीम प्रेमजी फाउन्डेशन, सिरोही द्वारा युवा आशार्थियों को करियर काउन्सलिंग की गई।

इस रोजगार मेले मे एनएनबी पेपर प्रोडेक्ट प्रा.लि. सरूपगंज पिण्डवाडा, भंसाली पोलिमर्स प्रा.लि. आबूरोड, मॉडर्न इन्सूलेटर आबूरोड, प्रिस्टाईन पोलिमर्स प्रा.लि. आबूरोड, एल एंड टी स्कील ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट आबूरोड, टाटा एआईए इन्सुलेन्स सिरोही, वोलकेम इण्डस्ट्रीज लि. सिरोही रोड, जेके लक्ष्मी सिमेंट लि. जेकेपुरम, आशापुरा सिक्योरिटी गार्ड्स एवं भूतपूर्व सैनिक सोसायटी सिरोही, सन होटल एण्ड रिसोर्ट आबूरोड, होटल हिल्लौक प्रा.लि. आबूपर्वत, मोडर्न इन्सूलेटर आबूरोड, ग्लोबल हॉस्पीटल एण्ड रिचर्स सेंटर आबूपर्वत, पनजी इंजीनियरिंग प्रा.लि. गांधीनगर, चैतन्य इंडिया लि. अहमदाबाद, सी एल जी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, सुमेरपुर, ओमकार मैनपॉवर सोल्यूशन प्रा.लि. अहमदाबाद, स्वतन्त्र माइक्रो प्रालि. सिरोही एवं एसबीआई आरसेटी सिरोही आदि नियोजको ने भाग लिया। उपस्थित 956 अभ्यार्थियों में से 362 का रोजगार प्रारम्भिक चयन किया गया एवं 12 आशार्थियों का प्रशिक्षण तथा 30 आशर्थियों का स्वरोजगार के लिए चयन किया गया।
इस रोजगार मेले मे राजेन्द्र पुरोहित उप निदेशक समाज कल्याण विभाग सिरोही, सहीराम विश्नोई उपायुक्त एवं अन्नत आर्य, सह आयुक्त जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, सिरोही, मुकेश चौधरी सीओ सिटी, रमेश चौधरी डीएमडब्ल्यूओए गोविन्द चौधरी जेटी डीओआईटी मंछाराम बीडीओ तथा कार्यालय के भरत कुमार रावल, राजेन्द्रसिंह देवडा सहायक प्रशासनिक अधिकारी, योगेन्द्रसिंह प्रवीण कुमार जिला कौशल समन्वयक, आरएसएलडीसी, सिरोही जगदीश, प्रवीण, विक्रम एवं गायत्री प्रसाद, जी.के. मिश्रा कॉलेज फैकल्टी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अन्त में जिला रोजगार अधिकारी राजूसिंह चौहान ने शिविर में भाग लेने वाले आशार्थियों, अतिथियों एवं कम्पनी के प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित कर शिविर समापन की घोषणा की।




