
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI) सिरोही में आज “Installation & Servicing of CCTV Camera, Security Alarm and Smoke Detector” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य प्रबंधक श्री राजेंद्र सिंह मीणा रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र सिंह मीणा एवं आरसेटी निदेशक श्री सवाराम मीणा ने प्रशिक्षण पूरा कर चुके सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि सुरक्षा उपकरणों की इंस्टॉलेशन और सर्विसिंग का क्षेत्र वर्तमान समय में तेजी से विकसित हो रहा है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
आरसेटी निदेशक सवाराम मीणा ने बताया कि संस्थान का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने आरसेटी द्वारा संचालित 70 प्रकार के निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की। निदेशक ने सभी प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समापन कार्यक्रम में अनुदेशक पी. आर. मीणा, हितेश खत्री, कार्यालय सहायक भंवरलाल परमार, दिनेश कुमार प्रजापत, देवराज वाघेला, एसेसर सूरजमल पंवार, मास्टर ट्रेनर निहाल सिंह पीलवाल एवं मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार उपस्थित रहे।




