AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पलाड़ी एम, महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में ‘न्याय आपके द्वार अभियान के तहत

विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं श्रीमान अध्यक्ष महोदया श्रीमती रूपा गुप्ता (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के निर्देशानुसार आज दिनांक 17.11.2025 को श्रीमती सावित्री आनंद निर्भीक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पालड़ी एम में न्याय आपके द्वारा अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीण समुदाय को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा उपलब्ध लोक उपयोगी सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DLSA सचिव महोदया ने विद्यार्थियों को बताया कि न्याय आपके द्वार अभियान का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे स्वयं भी जागरूक बनें और अपने परिवार व समुदाय को भी जागरूक कर सकें। सचिव महोदय ने छात्रों को बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा तथा आधार, जन्म प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से संबंधित आवश्यक जनसेवाओं की जानकारी सरल भाषा में दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों, बाल संरक्षण, महिला अधिकार, वरिष्ठ नागरिक सहायता आदि के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विधिक विषयों पर प्रश्न पूछे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!