AjmerE-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सिरोही।  राष्ट्रीय बाल दिवस 2025 के अवसर पर पिण्डवाड़ा ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरवाड़ा में एक व्यापक, संवेदनशील एवं प्रेरणादायी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा, अधिकारों, शिक्षा तथा बाल विवाह, बाल श्रम और सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सावित्री आनंद निर्भिक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सुश्री रतन बाफना उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार की ओर से व्याख्याता रजनी चारण, कमलेश गुरु, किशोर सिंह एवं अन्य गुरूजनों ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई तथा विद्यालय में ऐसे महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अभिभाषण, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं से हुई, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सावित्री आनंद निर्भिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता देने का संदेश देता है। उन्होंने समाज में बढ़ रही कुप्रथाओं, बाल शोषण, हिंसा और तस्करी जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों को जागरूक रहने तथा हर स्थिति में साहसपूर्वक आवाज उठाने की प्रेरणा दी।

रतन बाफना ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अन्याय, हिंसा, बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें ताकि पीड़ित बच्चे को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करने का संदेश दिया।

जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी श्री कन्हैया लाल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व, व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशे से दूरी और आत्मनिर्भर बनने के उपायों पर विशेष मार्गदर्शन दिया।

आवा संस्था के त्रिदेव वैष्णव ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ की शपथ दिलाई। शपथ के उपरांत बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत विद्यालय और गाँव परिसर में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामवासियों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक किया।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से मनोहर सिंह एवं प्रिंस सिंह तथा जन चेतना संस्था से त्रिलोक कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए बच्चों को सहायता तंत्र और उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्या गोसाई, निबंध प्रतियोगिता में विक्रम कुमार तथा स्पीच प्रतियोगिता में स्नेहा गिरी ने प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!