
सिरोही, 13 नवम्बर। राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी 13 व 14 नवम्बर को जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्य मंत्री देवासी 13 नवम्बर को प्रातः 9 बजे स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही में विधायक मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 10 बजे वेलांगरी में शादी समरोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 12 बजे जावाल में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे। वे दोपहर 01 बजे पुलिस लाईन, सिरोही में सेवानिवृत पुलिसकर्मी एवं सैनिकां के स्नेह मिलन समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे वेदनाथ महादेव रामपुरा रोड, सिरोही में कार्यशाला में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस सिरोही में करेंगे।
वे 14 नवम्बर को प्रातः 9 बजे छावनी शिवगंज में श्री मनारामजी वालाजी मालवीया के देवलोकगमन पर शोक सभा में बैठने जायेंगे। 10 बजे देलदर में शादी समारोह में सम्मिलित होंगे। वे 11.30 बजे ग्राम कुमा, सिरोही में वलदरा से कुमा डामरीकृत रोड का शिलान्यास करेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे श्री विजय पताका महातीर्थ, शिवगंज हाईवे रोड, सिरोही में वेदोक्ता सृष्टि कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात मुण्डारा (पाली) के लिए जायेंगे।




