
सिरोही, 11 नवम्बर। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) सिरोही जगदीश विश्नोई द्वारा सिरोही सर्कल के रामपुरा, खाम्बल, कालन्द्री, बरलूट, जावाल, पाड़ीव और गोयली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बीएलओ की हाउस-टू-हाउस विजिट, गणना प्रपत्र वितरण/संग्रहण एवं बीएलओ एप पर मैंपिंग कार्य की जानकारी ली। तहसीलदार जगदीश कुमार द्वारा जिला मुख्यालय के आस पास के ग्रामीण क्षेत्र रामपुरा, खाम्बल, कालन्द्री बरलूट, जावाल, पाड़ीव और गोयली का दौरा कर मौके पर उपस्थित मतदाताओं से भी संवाद किया।

तहसीलदार ने किया निर्देशित
बीएलओ ऐप पर शत-प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा किया जाए। फील्ड में फार्म वितरण को गति दी जाए तथा इस कार्य में वॉलंटियर्स की सहायता ली जाए। मतदान केंद्रों पर बीएलए एवं संबंधित राजनीतिक दलों से समन्वय कर शीघ्र ही मेपिंग पूर्ण करने के लिए अवगत करवाया गया।




