
सिरोही, 11 नवम्बर। जनजातिय क्षेत्रीय विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी के मार्ग दर्शन में जिले में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में जनजातिय गौरव वर्ष के तहत 01 नवम्बर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक विविध प्रकार के आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में चल रहे आंगनबाडी केन्द्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
महिला एवं बाल विकास के उप निदेशक घेवर राठौड ने बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती पर जिले में मंगलवार को आंगनबाडी केन्द्रों पर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषकर आदिवासी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। आंगनबाडी केन्द्र की कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर लोगो को परीक्षण की जानकारी देते हुए केन्द्र पर आमंत्रित किया।

जिले के समस्त आंगनबाडी केन्द्रों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिन पर अधिक से अधिक लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभान्वित किया गया। इस परीक्षण को सफल बनाने में आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्वास्थ्य विभाग की आशा सहयोगिनी का अहम योगदान रहा।




