AjmerE-Paperक्राइमखेलटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोही : रावल ब्राह्मण समाज चौताला परगना की बैठक रावल ब्राह्मण समाज 12 शासन संस्थान छात्रावास गोयली रोड में आयोजित हुई

🌍 सिरोही जालोर 📽️ लाइव मिडिया 🎤

जिसमें परगने के समाज बंधुओ द्वारा समाज के उत्थान हेतु बिंदुवार चर्चा की एवं कई प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें राजू रावल गोयली द्वारा पिछले 18 वर्षों आय व्यय का हिसाब दिया गया तथा समाज की कोतरी/ पेटी को मांडवा गांव में मगनलाल थानाराम को सुपुर्द करने के साथ समाज की एफडीआर की राशि भी सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया

साथी प्रतिवर्ष परगने के ग्राम अनुसार स्नेह मिलन/ आमसभा आयोजन करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें सर्वप्रथम पालड़ी यार कर्मवार गोयली, पीपलकी, सारणेश्वरजी, हाउसिंग बोर्ड सिरोही, पाडिव, मंडावा, माकरोड़ा में बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही परगने की कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया गया जिसमें आगामी पालड़ी आर में अध्यक्ष व अन्य कार्यकारी सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। समाज को संगठित करने हेतु दिनेश रावल पालडी ने जोर दिया एवं अन्य समाज बंधुओ द्वारा अपनी अपनी राय प्रस्तुत की गई बैठक में प्रताप राम, नटवर रावल, महेश रावल हरि भाई पालडी आर, रामलाल जगदीश रावल नरेश रावल सारणेश्वर, मगनलाल तेजाराम भरत रावल मंडावा, कन्हैयालाल हीरालाल मांगीलाल नरेश रावल राजू रावल हरीश रावल गोयली मनोज रावल माकरोड़ा, अंबालाल राजेंद्र रावल सिंदरथ, भंवरलाल हरिकिशन गोपाल रावल सिरोही आदि कई प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा बैठक में भाग लिया गया आगामी बैठक में और भी विषय पर चर्चा की जाएगी और समाज हित में निर्णय लिए जाएंगे

 

सिरोही : रावल ब्राह्मण समाज 12 शासन संस्थान छात्रावास गोयली रोड सिरोही

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!